Jharkhand Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरे तरीके से चौपट हो गई है। प्रतुल ने कहा स्थिति ऐसी हो गई है जैसे हर गली में रहमान डकैत घूम रहा है और लोग पूरे तरीके से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Jharkhand Politics: अब तक बलात्कार की 10113 घटनाएं, किडनैपिंग की 11000
प्रतुल ने बताया कि जनवरी, 2020 से जनवरी, 2026 तक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और झारखंड पुलिस के वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक बलात्कार की 10113 घटनाएं, किडनैपिंग की 11000 से ज्यादा घटनाएं, चोरी की 60000 से ज्यादा वारदातें, 9213 हत्याएं और कुल 2 लाख 80 हजार संज्ञेय अपराध हो चुके हैं। 2020 से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Read More- कम बजट में प्रीमियम फीचर्स के साथ TVS Apache RTR 160 4V लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
प्रतुल ने कहा कि झारखंड में पानी सर के ऊपर चला गया है। विधि व्यवस्था को लेकर उच्च न्यायालय भी कई बार सरकार को फटकार लगा चुकी है। प्रतुल ने कहा कि विधि व्यवस्था की यह दयनीय स्थिति इसलिए हुई है कि सरकार का फोकस विधि व्यवस्था ठीक करने में है ही नहीं। प्रदेश में माफिया बालू चोरी, कोयला चोरी ,लोहा चोरी का बड़ा खेल कर रहे हैं।
Read More- Koderma News: कोडरमा में युवती को प्रेम-प्रसंग में मिली डांट तो लगा ली फांसी
यह बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं प्रतीत होता है। कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने खुद बताया कि मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले माइनिंग विभाग पर राज्य के माइनिंग माफियाओं की चलती है। प्रभारी के राजू ने भी खुद स्वीकार किया था कि प्रदेश में विधि व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
Jharkhand Politics: पुलिस का अपराधियों को सजा दिलाने का भी रिकॉर्ड फिसड्डी
प्रतुल ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात है की पुलिस का अपराधियों को सजा दिलाने का भी रिकॉर्ड बहुत फिसड्डी रहा है। बलात्कार के आरोपियों को सजा दिलाने का भी झारखंड पुलिस का प्रतिशत संतोषजनक नहीं है। जब तक आरोपियों को सजा नहीं दिलाई जाएगी,वारदातें ऐसी ही बढ़ती जाएंगी।
Read More- Ranchi Breaking : रातू में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
प्रतुल ने कहा कि प्रति लाख आंकड़ों में अपराध की बात करें तो तो भी झारखंड की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्रतुल ने पुलिस प्रशासन से कहा कि वह शीघ्र लोगों का विश्वास जीते,अपराधियों को सजा दिलाएं और अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें।वरना ऐसी घटनाएं होती रहें। झारखंड पुलिस ने नई गाड़ियां तो खरीद ली।लेकिन जब तक वो नए जज्बे से अपराध के खिलाफ अभियान नहीं चलाएंगे, स्थिति में सुधार नहीं होगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








