Google Big Update : टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी ने बड़े अपडेट की घोषणा की है। इस बदलाव के बाद मोबाइल और ऑनलाइन एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। यह बदलाव Google Maps, Gmail और Android जैसे प्लेटफॉर्म में दिखेगा। इस बदलाव के बाद आपका स्मार्टफोन महज एक डिवाइस नहीं रहेगी बल्कि वह एक सुपर असिस्टेंट में बदल जाएगी।
Read More- Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार
Google Big Update: अब एंड्रॉइड से आईफोन में भेजें फाइलें
1. एंड्रॉइड से आईफोन का ‘महामिलन’ (File Sharing)
अब तक एंड्रॉइड और आईफोन के बीच फाइल शेयर करना किसी जंग से कम नहीं था। लेकिन अब गूगल ने गेम बदल दिया है! अब आप एंड्रॉइड फोन से सीधे आईफोन में फाइलें ट्रांसफर कर सकेंगे। यह फीचर ‘AirDrop’ की तरह काम करेगा, जो पहले पिक्सल और फिर सैमसंग जैसे अन्य फोंस में आएगा।
Read More- Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे
2. एंड्रॉइड 17: डार्क मोड और बबल्स का जादू
जल्द लॉन्च होने वाले एंड्रॉइड 17 में उन ऐप्स पर भी डार्क मोड जबरन लागू किया जा सकेगा, जो इसे सपोर्ट नहीं करते। इसके अलावा ‘बबल्स’ फीचर से आप एक साथ 5-6 ऐप्स को स्क्रीन पर छोटे बबल्स के रूप में रखकर मल्टीटास्किंग कर सकेंगे।
Read More- Sarkari Naukri : नर्सिंग ऑफिसर के 2317 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
3. गूगल मैप्स अब बनेगा आपका गाइड (Ask Maps)
अब मैप्स सिर्फ रास्ता नहीं दिखाएगा, बल्कि आपसे बातें करेगा। जेमिनी AI के साथ ‘Ask Maps’ फीचर से आप पूछ सकेंगे कि शहर में कौन सा खाना ट्रेंडिंग है या किस रूट पर सबसे कम भीड़ है। इमर्सिव व्यू से आपको सड़कों और फ्लाईओवर्स का 3D अनुभव मिलेगा।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत
4. जीमेल आईडी बदलने की आजादी
जीमेल यूजर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! अब आप अपनी पुरानी जीमेल आईडी बदल सकेंगे और खास बात यह है कि आपके पुराने ईमेल पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। नई आईडी बनने के बाद भी पुरानी आईडी पर आने वाले मेल आपको मिलते रहेंगे।
Read More- Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी
5. जेमिनी AI बनेगा आपका म्यूजिशियन
म्यूजिक लवर्स के लिए Gemini AI अब गाने कंपोज करेगा। आप बस बीट्स या इंट्रो लिखें, जेमिनी वोकल्स के साथ गाना तैयार कर देगा। फ्री यूजर्स 30 सेकंड और पेड यूजर्स 3 मिनट तक का ओरिजिनल गाना बना सकेंगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









