Ranchi Crime: रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन NARCOS” को बड़ी सफलता मिली है। हटिया रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। RPF और CIB की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर संदिग्ध अवस्था में बैठे विशाल पुरकायत (25 वर्ष) को दबोचा।
Read More- Hazaribagh Treasury Scam: बोकारो के बाद हजारीबाग में करोड़ों का गबन, तीन पुलिसकर्मी अरेस्ट
Ranchi Crime: ट्रॉली बैग में था काला कारोबार
आरोपी के पास मौजूद दो ट्रॉली बैगों की जब तलाशी ली गई, तो उनमें से 16.900 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत ₹8,45,000 आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह धुर्वा निवासी एक व्यक्ति के निर्देश पर ओडिशा के अंगुल गया था, जहां से उसे यह खेप सौंपी गई थी। वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस के जरिए गांजा लेकर हटिया स्टेशन पहुंचा था।
Read More- Khunti News: खूंटी में खूनी खेल-डायन बिसाही के शक में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला
Ranchi Crime: कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। RPF ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त गांजे और आरोपी को हटिया GRPS को सौंप दिया है। इस मामले में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी













