Bokaro Accident: बोकारो जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा के पास एक निजी स्कूल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 35 से 40 स्कूली बच्चे सवार थे।
Read More- Big Breaking : 15 अप्रैल को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों लगेगी मुहर
Bokaro Accident: बस की गति काफी तेज थी
मिली जानकारी के मुताबिक राजाबेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस की गति भी काफी तेज थी, जिससे टक्कर और भी खतरनाक हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला
Bokaro Accident: स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को पास के अस्पताल पहुंचाया। सभी बच्चों को पहले चंद्रपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं और मामले की जांच की जा रही है।











