Jharkhand News: झारखंड में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही बाधाओं को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने राज्य की सभी गैस एजेंसियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) को तुरंत समाप्त किया जाए। विशेष रूप से रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे बड़े जिलों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री ने 7 से 10 दिनों के भीतर स्थिति सामान्य करने का समय दिया है।
Read More- Big Breaking : 15 अप्रैल को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों लगेगी मुहर
Jharkhand News: सड़क पर सिलेंडर बेचा तो रद्द होगा लाइसेंस
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क पर सिलेंडर की अवैध बिक्री या कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। एजेंसियों को चेतावनी दी गई है कि यदि लापरवाही पाई गई तो उनकी लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला
Jharkhand News: शादी-विवाह में गैस की नहीं होगी किल्लत
आगामी लगन और धार्मिक अनुष्ठानों को देखते हुए मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई सुचारू रखने को कहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें, हर घर तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अब हर जिले में इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत रहे।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








