Jharkhand News: राजधानी रांची के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और कमीशनखोरी को लेकर घमासान छिड़ गया है। उपायुक्त रांची के सख्त निर्देशों के बावजूद कई विद्यालय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस मुद्दे पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
Read More- Sarkari Naukri: 1 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी! इंडियन बैंक में ऑफिसर के पद पर निकली बंपर वैकेंसी
Jharkhand News: डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रहे स्कूल
अजय राय का आरोप है कि स्कूल प्रशासन एनुअल और डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। साथ ही, अभिभावकों को खास दुकानों से ही महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिला प्रशासन के नियम के अनुसार, स्कूल बिना अनुमति के 10% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकते और उन्हें NCERT पुस्तकें ही चलानी हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।
Read More- Big Breaking : 15 अप्रैल को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों लगेगी मुहर
Jharkhand News: कहाँ और कैसे करें शिकायत?
अगर आपका स्कूल भी मनमानी कर रहा है, तो आप चुप न रहें। जिला प्रशासन ने इसके लिए नोडल पदाधिकारी जुही रानी को नामित किया है। अभिभावक अपनी शिकायत समाहरणालय भवन (कमरा नं. 105) में दे सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर मैसेज कर सकते हैं। नियमों के उल्लंघन पर स्कूलों पर ₹2.5 लाख तक का जुर्माना और मान्यता रद्द करने का प्रावधान है।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








