Ranchi News: राजधानी रांची में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आगाज के साथ ही जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाने वाली है। इसको लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 13 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल में अहम बैठक होने वाली है। यह बैठक दोपहर 1 बजे से शुरु होगी। बैठक में सभी प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।
Ranchi News: फीस वृद्धि पर 10% की लक्ष्मण रेखा
इस अहम बैठक का मुख्य मुद्दा राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में स्कूल फीस निर्धारण को लेकर होगी।हालिया दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोई भी स्कूल 10% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। साथ ही, स्कूलों के खिलाफ शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए गठित ‘ग्रीवेंस रिड्रेसल सेल’ (Grievance Redressal Cell) की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा होगी।
Read More- Jharkhand News: नेतरहाट स्कूल में अब छात्राएं भी ले सकेंगी एडमिशन, जाने पूरा प्रोसेस
Ranchi News: RTE के तहत 25% रिजर्वेशन पर जोर
प्रशासन का विशेष फोकस शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून 2009 के प्रभावी पालन पर है। कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया में स्कूलों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गरीबों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बैठक को अभिभावकों की जेब और बच्चों के भविष्य के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








