Ranchi Breaking: झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के बीच तमाड़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पर 160 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई इलाकों से छापेमारी करते हुए 160 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Ranchi Breaking: परीक्षा में फर्जीवाड़े की साजिश की आशंका
जानकारी के मुताबिक, ये सभी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए इलाके में ठहरे हुए थे। पुलिस को शक था कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की साजिश हो सकती है। इसके बाद सभी को थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की गई।
Ranchi Breaking: मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला नकल, पेपर लीक या किसी अन्य अनियमितता से जुड़ा है या नहीं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परीक्षा की निष्पक्षता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








