शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Samrat Choudhary ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ: ‘सम्राट’ युग की शुरुआत, पढ़ें शपथ की पूरी जानकारी

Samrat Choudhary ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिजेन्द्र यादव और विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम। जानें बिहार की नई सरकार का पूरा समीकरण।

अप्रैल 15, 2026
in Breaking News, बिहार Bihar News, राजनीति Politics
A A
Samrat Choudhary Takes Oath as Chief Minister of Bihar: The Dawn of the 'Samrat' Era

Samrat Choudhary Takes Oath as Chief Minister of Bihar: The Dawn of the 'Samrat' Era

Share on FacebookShare on Twitter

Samrat Choudhary ने ली बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bihar: बिहार की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी(Samrat Choudhary) ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Table of Contents

Toggle
  • Samrat Choudhary ने ली बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
    • Samrat Choudhary की शपथ: “संविधान के प्रति रखूंगा सच्ची निष्ठा”
    • शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट चौधरी
    • नीतीश कुमार से सीखा सरकार चलाना: Samrat Choudhary
    • चिराग पासवान का पूर्ण समर्थन
    • मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी रणनीति
    • जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री
      • जेडीयू के चाणक्य अब डिप्टी CM
      • विजय सिन्हा: अनुभव और विश्वास का संगम

बिहार के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुआ है।

Samrat Choudhary की शपथ: “संविधान के प्रति रखूंगा सच्ची निष्ठा”

शपथ ग्रहण के दौरान Samrat Choudhary ने स्पष्ट और गंभीर स्वर में ईश्वर को साक्षी मानकर संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। उन्होंने कहा:

“मैं सम्राट चौधरी, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का शुद्ध अंतर्करण से निर्वहन करूंगा। मैं भय और पक्षपात, अनुराग और द्वेष के बिना विधि के अनुसार न्याय करूंगा।”

शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले Samrat Choudhary ने पंचमुखी हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उनके आवास (कौटिल्य नगर) पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे। शपथ ग्रहण से पहले ही उन्हें CM सिक्योरिटी प्रदान कर दी गई थी।

नीतीश कुमार से सीखा सरकार चलाना: Samrat Choudhary

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भावुक होते हुए Samrat Choudhary ने कहा:

“मैं पिछले 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हूँ। नीतीश कुमार जी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उनके साथ रहकर ही मैंने सरकार चलाने की बारीकियां सीखीं। हम मिलकर नीतीश जी और प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘समृद्ध बिहार’ के सपने को पूरा करेंगे।”

चिराग पासवान का पूर्ण समर्थन

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने Samrat Choudhary के आवास जाकर उन्हें बधाई दी। चिराग ने कहा, “सम्राट जी में गठबंधन के सभी दलों को साथ लेकर चलने की क्षमता है। मेरी पार्टी का उन्हें पूर्ण समर्थन है। अब हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बड़ी है।”

मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी रणनीति

शपथ ग्रहण के बाद अभी मंत्रिमंडल में 33 पद रिक्त हैं। माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव के संपन्न होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। शपथ ग्रहण से पहले मंगलवार को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सम्राट को नेता चुना गया। इस दौरान Samrat Choudhary ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री

इस नई सरकार में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से दो दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, बिजेन्द्र यादव व विजय चौधरी को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

यह राज्य के इतिहास में पहली बार है जब जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

जेडीयू के चाणक्य अब डिप्टी CM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद और जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। Samrat Choudhary और विजय चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिजेंद्र यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव सरकार के लिए स्थिरता का प्रतीक माना जा रहा है।

विजय सिन्हा: अनुभव और विश्वास का संगम

बीजेपी के कद्दावर नेता विजय सिन्हा ने भी बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। विजय सिन्हा को नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिना जाता है और सदन चलाने के उनके अनुभव का लाभ अब सरकार को सीधे तौर पर मिलेगा। Samrat Choudhary के साथ मिलकर वे बिहार में एनडीए गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Posts

NEET UG Result 2026 thumbnail showing NTA result announcement with headline "NEET UG Result जारी" and mentioning toppers Aryan Gupta (Punjab) and Panshul Bansal (Haryana).
Breaking News

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जुलाई 16, 2026
सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल
राजनीति Politics

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

जुलाई 16, 2026
Big Breaking: Stampede in Puri Rath Yatra
Breaking News

Big Breaking: पुरी के रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत 200 से ज्यादा घायल  

जुलाई 16, 2026
Next Post
Jharkhand Valmiki Scholarship Scheme 2026: Government to Cover Fees for Orphan and Differently-abled Students; Applications Begin May 1st

Jharkhand वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2026: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की फीस भरेगी सरकार, 1 मई से आवेदन शुरू

Jharkhand Bhavan: Jharkhand Secures Its Own Land in Mumbai; Matter Had Been Pending Since 2024

Jharkhand Bhavan: झारखंड को मुंबई में मिली अपनी जमीन, 2024 से अटका था मामला

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Police's high-tech mission

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Ranchi Jagannathpur Mela 2026: खेती के औजार से लेकर झारखंडी संस्कृति तक… जानिए इस बार मेले में क्या है खास?

“सिर्फ शादी का प्रस्ताव देना और हाथ पकड़ना छेड़खानी नहीं”- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला

जब रातों-रात ढह गया था रांची का जगन्नाथपुर मंदिर… आज भी लोग भूल नहीं पाए वो मंजर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra