Ranchi: झारखंड के सारंडा में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ 5 घंटे से लगातार जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक सीआरपीएफ के तीन जवान को गोली लगी है। जिन्हें रेस्क्यू कर रांची लाने की तैयारी चल रही है। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों के हताहत होने की भी बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि इस मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सली घायल हुए है। फिलहाल पूरी घटना पर पुलिस मुख्यालय के द्वारा नजर रखा जा रहा है। बता दें कि यह मुठभेड़ सुरक्षा बल के जवानों और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच चल रही है।
Jharkhand Big Breaking: सुरक्षा बल के जवानों को मिली सूचना
आपकों बता दें कि आज सुरक्षा बल के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि बलिबा जंगल में मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ मौजूद है। इसी इनपुट के आधार पर सीआपपीएफ का कोबरा जवान, झारखंड़ जागुआर और जिला पुलिस की टीम जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब जवान और नक्सली आमने सामने हो गए। जिसमें नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जवानों के द्वारा गोली बारी की गई।
Jharkhand Big Breaking: नक्सलियों को मिली बड़ी चोट
सूत्रों की माने तो सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचायी है। हालांकि मुठभेड़ के बाद जब जवानों के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जाएगा उसके बाद तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल जंगल में दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी की जा रही है।
Read More: RANCHI में कांग्रेस की बैठक SIR, पेसा कानून प्रचार और मनरेगा का नाम बदलने पर तीखी आलोचना
आईईडी पहुंचा रहा सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान
हाल की घटना पर नजर डाला जाए तो सर्च अभियान के द्वारा एक सप्ताह में कुल 2 जवान आईईडी की चपेट में आ चुके है। बताया जाता है कि मिसिर बेसरा जिस क्षेत्र में अपने दस्ते के साथ मौजूद है। वहां उसके दस्तों ने आईईडी का जाल बिझा कर रखा है। इसी का नतिजा होता है जब जंगल में सुरक्षा बल के जवान चढ़ाई करने जाते है। तब जवान आईईडी की चपेट में आ जाते है।
वहीं सुरक्षा बल के इनपुट की माने तो जवानों का यह दावा है कि मिसिर बेसरा पूरी तरह से सारंडा में घिर चुका है। उसके पास ना तो जरूरी के सामान पहुंच पा रहे है, और उसका हौसला टूटता जा रहा है। जल्द ही उस पर नकेल कस लिया जाएगा। इसके साथ ही अगर प्रशांत बोस के आखिरी पैगाम पर नजर डाला जाए तो वहां भी मिसिर बेसरा को सोचने की बात कही गई थी। तो ऐसे में सवाल है कि क्या मिसिर बेसरा आसानी से सुरक्षा बल के जवानों के गिरफ्त में आएगा !












