Jharkhand Politics: झारखंड में बढ़ी हुई बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे “लूट और झूठ की सरकार” करार दिया है।
Read More- Gumla News: गुमला में मातम-नदी में नहाने गई 5 सहेलियां डूबीं, दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार खजाना खाली होने का रोना रोती है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ लाद रही है।
Jharkhand Politics: भ्रष्टाचार और ट्रेजरी घोटाले पर हमला
आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि छोटे कर्मचारियों से लेकर राज्यपाल तक के वेतन भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने ट्रेजरी घोटाले की तुलना लालू राज के पशुपालन घोटाले से करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार ने राज्य की कमर तोड़ दी है।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
सरकार खान-खनिज की रॉयल्टी और डीएमएफटी (DMFT) फंड का इस्तेमाल जनता की भलाई के बजाय अधिकारियों की सुख-सुविधाओं और ऐश-ओ-आराम पर कर रही है।
Jharkhand Politics: 200 यूनिट मुफ्त बिजली सिर्फ धोखा
सांसद ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे को पूरी तरह छलावा बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार ने किसानों को ₹3200 प्रति क्विंटल धान का दाम नहीं दिया, युवाओं को रोजगार नहीं मिला और ₹450 में गैस सिलेंडर का वादा अधूरा है, तो जनता बिजली का बढ़ा हुआ बोझ कैसे उठाएगी?
Read More- Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!
उन्होंने कहा कि सरकार को 100 करोड़ का ‘शीश महल’ बनाने की चिंता तो है, लेकिन राजधानी से लेकर गांव तक बिजली की जर्जर व्यवस्था और जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की सुध नहीं है।
Jharkhand Politics: फैसले के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी बीजेपी
साहू ने स्मार्ट मीटर को जनता के लिए बड़ी परेशानी बताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अचानक लाखों के बिल भेजे जा रहे हैं और सुधार के नाम पर उन्हें दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ी हुई बिजली दरें तुरंत वापस नहीं ली गईं, तो पार्टी इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।












