Breaking News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की जांच CBI को सौंपने के निर्देश दिया हैं।
Read More- Gumla News: गुमला में मातम-नदी में नहाने गई 5 सहेलियां डूबीं, दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत
Breaking News: राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप
यह आदेश कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशीर की याचिका पर दिया गया है, जिसमें राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाया गया था।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट को आरोपों की सच्चाई पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। अब मामले की गहन जांच CBI करेगी।
Breaking News: कोर्ट ने गृह मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज मांगे
इससे पहले 28 जनवरी 2026 को MP-MLA कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है।
Read More- Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गृह मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज भी मांगे थे, जिन्हें पेश किया गया। याचिकाकर्ता का दावा है कि उनके पास ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो राहुल गांधी के यूके में मतदाता होने की ओर इशारा करते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








