Koderma News: कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के कटैया गांव में हाथियों ने आतंक मचाकर रखा है। हाथियों के झुंड ने एक युवक को पटक पटकर मार डाला है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रुप में हुई है। घटना के सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
Koderma News: 15 से 20 हाथियों का झुंड ने किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में 15 से 20 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने से इलाके में घूम रहे जिससे ग्रामीणों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान रविवार को देर रात करीब 12 बजे की है, जब हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया।
Read More- Ranchi News: तमाड़ में मर्डर-जमीन विवाद में महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हाथियों के घुसते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई युवक लाठी-डंडे लेकर हाथियों को भगाने पहुंचे। इसी दौरान रोहित कुमार ने देखा कि हाथी उनके गौशाला की ओर बढ़ रहे हैं। मवेशियों और घर को बचाने के लिए वह अकेले ही आगे बढ़ गए।
Koderma News: परिवार का इकलौता सहारा था
तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया और पटक-पटक कर उनकी मौत हो गई। रोहित अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाथियों ने गांव के पंचायत भवन को भी नुकसान पहुंचाया।
Read More- Dhanbad News: इंटरपोल की मदद से प्रिंस खान का करीबी सैफी ‘मेजर’ कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और जल्द कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को इलाके से खदेड़ने का प्रयास जारी है।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









