BCCI : बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर को उनके शानदार सफलताओं के लिए इनाम दिया है। बोर्ड ने अजित अगरकर को 2027 वर्ल्डकप तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया है। बीसीसीआई की माने तो यह फैसला अगरकर के हालिया प्रदर्शन और टीम के हालिया सफलताओं को देखकर लिया गया है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में हाथियों का तांडव-युवक को पटककर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
BCCI: कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 और 26 टी-20 वर्ल्डकप का विजेता बना
बताते चलें कि अगरकर 2023 से मार्च 2026 तक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद पर रहे। इस दौरान उनका कार्यकाल शानदार रहा। उनके नेतृत्व में चुनी गई टीम ने चार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से तीन में (2024 व 2026 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी) खिताब भी जीता। वहीं 2023 वनडे वर्ल्डकप में उपविजेता बनी।
Read More- Dhanbad News: इंटरपोल की मदद से प्रिंस खान का करीबी सैफी ‘मेजर’ कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
BCCI: कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं अगरकर
अजीत अगरकर को उनके कई कड़े निर्णय लेने और कई बड़ी स्थितियों को संभालने के लिए जाना जाता है। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के निर्णय के बाद के हालात को बड़े ही कुशलता के साथ संभाला था।
Read More- Ranchi News: तमाड़ में मर्डर-जमीन विवाद में महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
वहीं, मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने और शुभमन गिल की जगह ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ियों को तरजीह देने जैसे साहसी फैसलों ने उन्हें एक मजबूत चीफ सिलेक्टर के रूप में स्थापित किया। अब अगरकर 2027 वर्ल्ड कप में भारत को विश्व विजेता बनाने की रणनीति पर काम करेंगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









