Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से जूझ रहे पांच मासूम बच्चों को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस ने आरोपी लैब तकनीशियन मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
Jharkhand News: जाने क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि 17 अक्टूबर 2025 को चाईबासा सदर अस्पताल में 5 बच्चे इलाज के लिए आए थे। इलाजा के दौरान 5 मासूमों को संक्रमित खून चढ़ाया गया था। अस्पताल की भारी लापरवाही तब उजागर हुई जब जांच में पता चला कि बच्चों को चढ़ाया गया रक्त पहले से ही एचआईवी संक्रमित था। इस खुलासे ने न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया था।
Jharkhand News: हाईकोर्ट ने दोषियों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया
घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने न्याय की गुहार लगाई थी। झारखंड हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। आरोप है कि लैब में रक्त की अनिवार्य स्क्रीनिंग और जांच में घोर लापरवाही बरती गई। बिना किसी सुरक्षा जांच के ही दूषित रक्त मासूमों के शरीर में चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी जिंदगी अब खतरे में है।
फिलहाल पुलिस मनोज कुमार से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस ‘आपराधिक लापरवाही’ में और कौन-कौन शामिल है। इस घटना ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।













