Jharkhand में भीषण गर्मी को देखते हुए Private School’s के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। Jamshedpur शहर के अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने सोमवार से सभी Private School’s के संचालन समय में परिवर्तन की औपचारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी के बाद यह फैसला लिया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब स्कूलों की शुरुआत सुबह जल्दी होगी और छुट्टी दोपहर से पहले कर दी जाएगी, ताकि तेज धूप और लू से राहत मिल सके।
क्या होगी नई स्कूल टाइमिंग?
नए निर्णय के अनुसार जमशेदपुर के सभी Private School’s में कक्षाएं सुबह 6:45 बजे से शुरू होंगी और छात्रों की छुट्टी 11:30 बजे कर दी जाएगी। यह व्यवस्था सोमवार से लागू होगी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शरत चंद्रन ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और दोपहर के समय तेज धूप के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी। खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए सभी स्कूलों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।
अभिभावकों को भेजी गई सूचना
स्कूल प्रशासन ने नए समय की जानकारी अभिभावकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों और स्कूल ऐप के माध्यम से भेजनी शुरू कर दी है। सोमवार से सभी निजी शिक्षण संस्थान इसी नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।
स्कूली वैन में GPS होगा अनिवार्य
शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अगले माह से सभी स्कूली वैन में GPS सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चों की लोकेशन, वाहन की गति और रूट की जानकारी ट्रैक कर सकेंगे। यह नियम नए ही नहीं बल्कि पुराने सभी वैनों पर लागू होगा। जमशेदपुर के करीब 173 स्कूलों में लगभग 10 हजार वैन संचालित हो रहे हैं। बिना GPS और ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई गर्मी की छुट्टियों के दौरान सभी वाहन चालकों को GPS लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। छुट्टियों के बाद शिक्षा विभाग विशेष अभियान चलाकर जांच करेगा। बिना GPS, ओवरलोडिंग, ड्राइवर वेरिफिकेशन की कमी और अन्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्कूली बसों में CCTV कैमरे लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर क्या बोले संचालक?
स्कूल वाहन सेवा संचालक समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन के हर उचित फैसले का समर्थन किया जाएगा और सभी चालकों से तय समय सीमा में GPS लगाने की अपील की गई है।












