Breaking News: जम्मू के उधमपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रामनगर से आ रही एक बस जालो के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
Read More- Jharkhand News: चाईबासा सदर अस्पताल में मासूमों को चढ़ाया HIV संक्रमित खून, आरोपी सलाखों के पीछे
Breaking News: बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और घायल यात्रियों के अनुसार, यह हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा था। यात्रियों का कहना है कि बस ओवरलोड थी और ड्राइवर उसे बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था। अचानक बस का टायर फट गया और ड्राइवर संतुलन खो बैठा, जिससे बस सीधे खाई में जा गिरी।
Read More- Koderma News: कोडरमा में हाथियों का तांडव-युवक को पटककर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
Breaking News: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए GMC उधमपुर भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर मुस्तैद हैं। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे गंभीर सुरक्षा मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








