बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Jharkhand News: रांची में JMM की बड़ी बैठक-सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जीत का मंत्र

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand News: रांची में JMM की बड़ी बैठक-सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जीत का मंत्र
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में पहल तेज कर दी है।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand News: सरकार चलाने जितना संगठन की मजबूती भी जरूरी
    • Jharkhand News: विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो परिवार के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Read More- Jharkhand Politics: 10,000 करोड़ खर्च, फिर भी घर अधूरे, अबुआ आवास बना महाघोटाला-बीजेपी ने सरकार को घेरा 

दो दिवसीय बैठक के पहले दिन राज्य के 12 जिलों से आए संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, वार्ड, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके।

Jharkhand News: सरकार चलाने जितना संगठन की मजबूती भी जरूरी

मुख्यमंत्री ने नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया। उनका कहना था कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में केवल सरकार चलाने जितना ही संगठन की मजबूती भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Read More- Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार 

बैठक में देश में प्रस्तावित जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने माना कि जनगणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। पार्टी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज की सही गणना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें।

इसके साथ ही SIR को लेकर भी बैठक में गंभीर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है। झामुमो नेताओं ने संकल्प लिया कि SIR के नाम पर किसी भी लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित नहीं होने दिया जाएगा और भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Read More- Ranchi News: एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, स्वर्ण पदक विजेताओं ने डीसी से की मुलाकात

Jharkhand News: विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे मतदाता सूची, जनगणना और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सकें। झामुमो ने संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में संगठन और जनसरोकार दोनों मोर्चों पर अधिक आक्रामक भूमिका में नजर आएगी।

Read More- Koderma News: सावधान! ट्रेनों में ‘धक्का मार’ गैंग सक्रिय, कोडरमा से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश 

पहले दिन बैठक में साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, गुमला, खुंटी, सिमडेगा जिला समिति के चुनिंदा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरे दिन गुरुवार को अन्य 12 जिलों के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज पार्टी की अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंच संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में मंच पर राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा मौजूद रहे।

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Ranchi: Residents troubled by the dilapidated condition of Morabadi-Boria Road; potholes and waterlogging increase the risk of accidents.
Jharkhand

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

जुलाई 21, 2026
Politics heats up from Delhi to Jharkhand over the NEET issue.
Breaking News

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

जुलाई 21, 2026
Next Post
Jharkhand para teachers protest at Raj Bhavan Ranchi hunger strike 2026

झारखंड में पारा शिक्षकों का उग्र आंदोलन आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

A Major Scam Unfolds in Pakistan Using Alia Bhatt's Face; Fans Catch the Brand's 'Dirty' Theft!

Alia Bhatt के चेहरे का इस्तेमाल कर Pakistan में चल रहा है बड़ा खेल, फैंस ने पकड़ी ब्रांड की 'गंदी' चोरी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns | एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

जुलाई 21, 2026

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

माकपा की Jharkhand राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुरू, 10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को समर्थन का ऐलान

Ranchi: हेमंत कैबिनेट में AI वर्चुअल क्लासरूम, एयर एंबुलेंस, नए कॉलेज औऱ सडकों समेत 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra