Big Breaking: राजधानी रांची में आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट ने लोगों में सनसनी मचा दी। पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में जमीन कारोबारी गंभीर रुप से घायल है।
Big Breaking: जमीन विवाद में गोलीबारी की आशंका
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय टेटे बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त घटी जब भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गए थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने पीछे से उन पर अंधाधुन गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Big Breaking: अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और घायल से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यह हमला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विजय ने पहले भी फोन पर धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








