Big Breaking: राजधानी रांची में फायरिंग मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारी गई थी।
Read More- Ranchi News: तपती गर्मी का कहर-रांची में स्कूलों की टाइमिंग बदली, इतने बजे तक चलेगी क्लास
Big Breaking: पूजा कर लौटने के दौरान अपराधियो ने मारी गोली
हालांकि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
बताते चलें कि आज सुबह पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पूजा कर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने पीछे से उन पर अंधाधुन गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Big Breaking: अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और घायल से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यह हमला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विजय ने पहले भी फोन पर धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








