Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय रांची में पार्टी के ग्रामीण ईकाई द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लोकसभा में लाया गया, लेकिन यह बिल औंधे मुंह गिर गया। यह बिल आनन-फानन में केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से लाया गया था।
Read More- Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand Politics: झूठ का भ्रम फैला रही है बीजेपी
हम सभी को जानकारी हैं कि सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्यसभा में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन अब तक इस विधेयक पर कोई ठोस अमल नहीं हुआ है और न ही इसकी कोई स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है।
Read More- झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, शपथ ग्रहण समारोह में CM Hemant Soren हुए शामिल
सोमनाथ मुंडा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है।
Jharkhand Politics: विधानसभा चुनाव के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाने पर संज्ञान ले चुनाव आयोग
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में उनकी अहम भूमिका रही है। आज ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो उसी सोच का परिणाम है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला ईकाई की कई महिला नेत्री भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में इस वक्त कई राज्यों विधानसभा के आम चुनाव चल रहे है ऐसे में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले। इसके अलावा परिसीमन पर बोलते हुए कहा की जनगणना हो जाने के बाद ही इसे लागू किया जाए।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









