Ranchi News: खेल नगरी झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले राज्य के होनहार खिलाड़ियों ने आज रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।
Ranchi News: हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में चैंपियन खिलाड़ी दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मंजूनाथ भजंत्री ने सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
Read More- Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
उपायुक्त ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड के लाल निरंतर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
Ranchi News: मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन
बताते चलें कि 06 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित एशियन चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
-
दिनेश कुमार: दो स्वर्ण पदक (Double Gold) जीतकर प्रतियोगिता के स्टार रहे।
-
रेशमा कुमारी: एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।
-
बसती कुमारी: महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल कर देश का मान बढ़ाया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









