Deoghar: झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और झारखंड एटीएस की संयुक्त रुप से कार्रवाई देखने को मिली है। यह कार्रवाई अवैध हथियारों की संभावित सप्लाई को लेकर की गई है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के कई ठिकानों में एक साथ छापेमारी की है।
एजेंसियों ने इनपुट के आधार पर चलाया अभियान
दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिली थी कि क्षेत्र में हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क सक्रिय हो चुके है। इसी सूचना के बाद रणनीति के तरह अलग- अलग जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने सबसे पहले नंदन पहाड़ के पास स्थित नंदी नगर मोहल्ले में दबिश दी। जहां से एक युवक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद टीम ने भुरभुरा मोड़ के पास दूसरी कार्रवाई करते हुए एक और युवक को पकड़ा है।
Read More: रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड में शामिल शूटर सत्यम पाठक का एनकाउंटर
नगर थाना में अधिकारी कर रहे पूछताछ
हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को तत्काल नगर थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक की कार्रवाई में किसी भी प्रकार के हथियार या आपत्तिजनक समान बरामद किए जाने की खबर सामने नहीं आ रही है।
आरा का रहने वाला है एक युवक
सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक नंदी नगर से पकड़ा गया युवक मूल रुप से बिहार के आरा का रहने वाला है। वह अपने मामा के घर पर रह रहा था, जबकि उसके पिता एक निजी स्कूल में वाहन चलाने का काम करते है। फिलहाल एनआईए और एटीएस के अधिकारी हिरासत में लिए गए युवक के बिहार कनेक्शन की जांच करने में जुटी हुई है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आए है।












