West Bengal Assembly Election 2026 के पहले चरण में गुरुवार को जबरदस्त मतदान देखने को मिला। राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। शाम 5 बजे तक कुल 89.93% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव के आंकड़ों को पीछे छोड़ चुका है।
रिकॉर्ड टूटा, 2021 से ज्यादा वोटिंग
इस चरण में 2021 के विधानसभा चुनाव में करीब 81.16% मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा लगभग 90% तक पहुंच गया। इससे साफ है कि इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कितने मतदाता, कितने उम्मीदवार?
- कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
- करीब 6 करोड़ मतदाता
- 44,376 मतदान केंद्र, जिनमें 3,000 सहायक बूथ
- 7,384 बूथ अति संवेदनशील घोषित
- 5,444 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित
- 207 मॉडल बूथ बनाए गए
मुख्य मुकाबला किसके बीच?
इस चरण में सीधा मुकाबला सत्ताधारी All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच माना जा रहा है। दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
जिलावार मतदान प्रतिशत (शाम 5 बजे तक)
- दक्षिण दिनाजपुर – 12% (सबसे ज्यादा)
- कूचबिहार – 92.07%
- बीरभूम – 91.55%
- मुर्शिदाबाद – 91.36%
- जलपाईगुड़ी – 91.20%
- पश्चिम मेदिनीपुर – 90.70%
- झाड़ग्राम – 90.53%
- बांकुड़ा – 89.91%
- उत्तर दिनाजपुर – 89.74%
- मालदा – 89.56%
- अलीपुरद्वार – 88.74%
- पूर्व मेदिनीपुर – 88.55%
- पुरुलिया – 87.35%
- पश्चिम बर्द्धमान – 86.89%
- दार्जिलिंग – 86.49%
- कालिम्पोंग – 98% (सबसे कम)
अगला चरण कब?
चुनाव का दूसरा चरण अगले बुधवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाकी सीटों पर मतदान होगा।











