आज का राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आपका दिन सही नहीं चल रहा है। क्या आपको बड़ी खुशखबरी नहीं मिल रही है। क्या आपका दिन अच्छा नहीं जा रहा है। क्या आपके घर में लक्ष्मी नहीं आ रही है। इन तमाम सवालों के जवाब आपको यहीं मिलेंगे। 4 अप्रैल को आपके ग्रह-नक्षत्र कैसे रहेंगे। चलिए जानते हैं आपका राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन खुशी भरा रह सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्साह रहेगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर करने का अच्छा समय है। हालांकि विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचना होगा और बेवजह विवादों से दूर रहना जरूरी है।
वृष राशि
आज उतार-चढ़ाव के बीच भी वृष राशि वाले अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से स्थिति संभाल लेंगे। नई योजनाएं भविष्य में लाभ देंगी। लेकिन आर्थिक लेनदेन टालना बेहतर रहेगा और आलस से बचना जरूरी है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और कामकाज में फायदा हो सकता है। लेकिन खर्च बढ़ने और ज्यादा जिम्मेदारियों से तनाव भी हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मेहनत का फल मिलने का दिन है। आपके प्रयास सफल होंगे और करियर से जुड़े फैसलों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि किसी करीबी व्यक्ति के कारण मन दुखी हो सकता है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आया है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन इससे भविष्य मजबूत होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि प्रॉपर्टी मामलों में सावधानी जरूरी है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर लाभ देंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बन सकती है। हालांकि खर्च और विवाद से बचना जरूरी है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को यात्रा और नए अवसरों से फायदा मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। लेकिन अनावश्यक खर्च और बहस से दूरी बनाना जरूरी है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए दिन संतुलित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जो भविष्य में लाभ देगी। आपके काम समय पर पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा और आपके प्रयास सफल होंगे। हालांकि रिश्तों में शक से बचना जरूरी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









