तमिलनाडू चुनाव 2026: आपने कहावत सुना होगी राजनीति में कुछ भी हो सकता है। पलभर में आप फर्श से अर्श तक का सफर तय कर सकते हैं तो सालों का बना बनाया किला भी ढह सकता है। यह कहावत तमिलानाडू विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है। तमिल सुरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने वो कमाल कर दिखाया है जिसे बड़ी-बड़ी पार्टियों ने भी नहीं किया होगा। महज दो साल पहले बनी पार्टी ने तमिलनाडू चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने की ओर अग्रसर हो चुकी है। ताजा रुझानों में पार्टी 100 प्लस सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि अभी मतगणना का पूरा आंकड़ा निकलकर सामने नहीं आया है।
तमिलनाडू चुनाव 2026: बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचे विजय
शुरुआती रुझानों और मतगणना के ताजा आंकड़ों ने पूरे देश को चौंका दिया है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से थलापति विजय की पार्टी TVK 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महज दो साल पहले बनी इस पार्टी ने राज्य के स्थापित दलों-DMK और AIADMK को पछाड़कर नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है और विजय की पार्टी इस जादुई आंकड़े से अब कुछ ही कदम दूर है। सूत्रों की माने तो टीवीके बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है।
तमिलनाडू चुनाव 2026: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर- CM एमके स्टालिन पीछे
इस चुनाव का सबसे बड़ा शॉक कोलाथुर विधानसभा सीट से आया है। राज्य के मुख्यमंत्री और DMK के दिग्गज नेता एमके स्टालिन अपनी ही सीट पर पिछड़ गए हैं। TVK के उम्मीदवार ने वहां बढ़त बनाकर सत्ताधारी दल के खेमे में खलबली मचा दी है। सत्ताधारी DMK गठबंधन फिलहाल महज 60 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जो उनकी सरकार के खिलाफ बड़े एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर की ओर इशारा करता है। हालांकि अभी पूरा आंकड़ा आना बाकी है।
तमिलनाडू चुनाव 2026: AIADMK दूसरे नंबर पर, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी राजनीति
वहीं जयाललिता की विरासत संभालने वाली AIADMK फिलहाल 65 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। हालांकि, वह भी TVK के प्रभाव को रोक पाने में नाकाम दिख रही है। सुपरस्टार विजय ने उत्तर तमिलनाडु और चेन्नई के शहरी इलाकों में जबरदस्त क्लीन स्वीप किया है, जिससे DMK का कोर वोट बैंक पूरी तरह खिसक गया है।
विजय के घर के बाहर जश्न और कड़ी सुरक्षा
जैसे ही TVK के 100 का आंकड़ा पार करने की खबर आई, चेन्नई में विजय के आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। धीरे-धीरे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जमा हो रही है। प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। समर्थक ‘अगला सीएम विजय’ के नारे लगातार लगा रहे हैं और ढोल-नगाड़ों पर झूम रहे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









