झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। JAC Result 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) किसी भी वक्त 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर ही अपना रिजल्ट चेक करें।
कहां चेक करें JAC Result 2026
छात्र नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स पर अपना JAC Result देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: JacResult.com
- आधिकारिक वेबसाइट: jharkhand.gov.in
- DigiLocker
- UMANG App
JAC Result 2026 ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले com पर जाएं
- होमपेज पर “JAC Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
रिजल्ट के बाद क्या होगा
JAC Result 2026 जारी होने के बाद छात्रों की डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध होगी। यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी।
ओरिजिनल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
झारखंड बोर्ड के अनुसार, 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर
इधर, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को सिंडिकेट की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2008 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में पदोन्नति देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
करीब 114 शिक्षकों के प्रमोशन को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो. डॉ. राम कुमार सिंह ने की, जबकि कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे JAC Result 2026 को लेकर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।








