Godda\Ranchi: रांची का एक परिवार गोड्डा में बड़े हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बूरी तरह घायल बताए जा रहा है। यह हादसा गोड्डा स्थित अमडीहा ओवरब्रिज पर हुई है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई है। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, और गाड़ी करीब 35 फीट दूर जाकर दूसरे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
Ranchi से गुवाहाटी के लिए निकला था परिवार
जानकारी के मुताबिक इस हादसे का शिकार होने वाला परिवार रांची से गुवाहाटी के लिए निकला था। हादसे में सारा तिवारी की मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी रूपा चौधरी और दूसरी बेटी चेरी तिवारी को गंभीर हालत में गोड्डा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आईसीयू में उनका इलाज फिलहाल चल रहा है। वहीं 42 वर्षीय देव तिवारी और 26 वर्षीय ब्यूटी सिंह को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि सोनू सिंह को मामूली चोटें आई हैं।
परिजनों को दी गई घटना की जानकारी
आपकों बता दें कि हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए थे। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पथरगामा थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के निर्देश पर एएसआई गौतम साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एम्स और गोड्डा के सदर अस्पताल में रेफर किया गया। इधर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेजा दिया है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।








