Tuesday, May 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Saraikela Kharsawan News: राजनगर CHC में बिजली कटने पर मोबाइल टॉर्च से कराया गया प्रसव, मां-बच्चे की मौत, डीसी सख्त

Saraikela Kharsawan News: बिजली कटने पर मोबाइल टॉर्च से कराया गया प्रसव, वैकल्पिक व्यवस्था पर उठे सवाल

May 5, 2026
in झारखंड
A A
Due to power outage at Rajnagar CHC, delivery was conducted using mobile torch, resulting in death of mother and child, DC strict

Due to power outage at Rajnagar CHC, delivery was conducted using mobile torch, resulting in death of mother and child, DC strict

Share on FacebookShare on Twitter

Saraikela Kharsawan News : जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डिलीवरी के दौरान मां और नवजात की मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह खुद राजनगर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की। उनके साथ जिला स्तर की जांच टीम भी मौजूद रही, जिसने बंद कमरे में संबंधित कर्मियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।

डीसी ने उठाए गंभीर सवाल

जांच के दौरान उपायुक्त ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से कड़े सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जब अस्पताल में जनरेटर, सोलर लाइट और इनवर्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं, तो बिजली जाने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव क्यों कराया गया। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित नहीं करने पर नाराजगी जताई।
डीसी ने अस्पताल के उपकरणों और संसाधनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पूरे मामले का निष्पक्ष विश्लेषण करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीओ मलय कुमार और सीओ श्रवण कुमार भी उपस्थित थे।

नर्सिंग स्टाफ ने बताई वजह

जांच के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की गई। कर्मियों के अनुसार, प्रसूता का रक्तचाप लगातार गिर रहा था और अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही थी। उपलब्ध संसाधनों के तहत इलाज और दवाइयां दी गईं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी, जिसके कारण मां और नवजात की मौत हो गई।

जांच टीम ने किया निरीक्षण

इस पूरे मामले की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति माझी शामिल हैं। सोमवार को टीम ने सीएचसी पहुंचकर पूरे मामले की विस्तृत जांच की।

रिपोर्ट का इंतजार

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जांच में जहां भी गड़बड़ी सामने आएगी, वहां जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

Related Posts

NAXAL STORY
क्राइम

Naxal Story: सरकार के नक्सल-मुक्त मिशन में ‘सारंडा’ क्यों बन रहा सबसे बड़ा अड़ंगा? जानिए इस खबर में

May 5, 2026
Big update regarding flights in Ranchi
झारखंड

Ranchi में उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्यों बढ़ी लोगों की परेशानी

May 5, 2026
Ranchi family met with an accident in Godda.
Breaking News

Ranchi का परिवार गोड्डा में हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, 35 फीट दूर डिवाइडर से टकराई थी गाड़ी

May 5, 2026
Next Post
railway news

Train News:गया स्टेशन में ब्लॉक के कारण, बदले मार्ग से चलेगी हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

Big update regarding flights in Ranchi

Ranchi में उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्यों बढ़ी लोगों की परेशानी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

kalita majhi maid to mla success story

कभी घरों में करती थी झाड़ू-पोछा, जानिए Kalita Majhi की जीत की वो कहानी जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी है

May 5, 2026

Naxal Story: सरकार के नक्सल-मुक्त मिशन में ‘सारंडा’ क्यों बन रहा सबसे बड़ा अड़ंगा? जानिए इस खबर में

Ranchi में उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्यों बढ़ी लोगों की परेशानी

Train News:गया स्टेशन में ब्लॉक के कारण, बदले मार्ग से चलेगी हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

Saraikela Kharsawan News: राजनगर CHC में बिजली कटने पर मोबाइल टॉर्च से कराया गया प्रसव, मां-बच्चे की मौत, डीसी सख्त

Ranchi का परिवार गोड्डा में हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, 35 फीट दूर डिवाइडर से टकराई थी गाड़ी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra