Dhanbad News: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के गिरोह पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती नजर आ रही है। एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में Dhanbad पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को प्रिंस खान गैंग की कमर तोड़ने वाली कार्रवाई माना जा रहा है।
मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 6 मई 2026 को गुलाम अंसारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। अपराधियों ने प्रिंस खान के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर कांड में शामिल अपराधियों की पहचान की। इसके बाद गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने धनबाद के असर्फी अस्पताल के संचालक से भी प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी थी।
गिरफ्तार आरोपी में देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह,बालक कुमार दास,मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे,
सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक है, सामान में सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल,रियलमी कंपनी का एक स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया गया।
Dhanbad पुलिस की लगातार कार्रवाई से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भगोड़े प्रिंस खान के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








