Thursday, May 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jamtara में सौर ऊर्जा चालित लिफ्ट इरिगेशन योजना का शिलान्यास, किसानों के लिए ‘लाइफ लाइन’ साबित होगी योजना

Jamtara में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चालित लिफ्ट इरिगेशन योजना का शिलान्यास किया। रजेया नदी से खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को सालभर खेती का मिलेगा लाभ।

May 7, 2026
in झारखंड
A A
Foundation stone laid for solar powered lift irrigation scheme in Jamtara

Foundation stone laid for solar powered lift irrigation scheme in Jamtara

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी “रजेया नदी पर मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चालित उद्धह सिंचाई योजना” का बुधवार को Jamtara प्रखंड के सिलदाहा गांव में भव्य शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक Irfan Ansari ने इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत करते हुए इसे किसानों के भविष्य को बदलने वाली योजना बताया।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। योजना के तहत रजेया नदी से पानी को सौर ऊर्जा आधारित तकनीक से लिफ्ट कर सीधे खेतों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचित होगी और किसानों को सालभर खेती करने का अवसर मिलेगा।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह योजना सिर्फ सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई की समस्या उनके सामने रखी थी और उन्होंने किसानों से वादा किया था कि नदी का पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। अब वह वादा पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा,
“किसान मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा। हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह योजना आने वाले समय में किसानों के लिए लाइफ लाइन साबित होगी।”

डॉ. इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद रजेया नदी पर बड़े पुल का निर्माण कराया गया, जिससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिला। अब सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और कॉलेज समेत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

इस योजना से धान, सब्जी और अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों का बिजली खर्च भी बचेगा, क्योंकि पूरी योजना सौर ऊर्जा आधारित होगी। ग्रामीणों का मानना है कि यह परियोजना जामताड़ा के किसानों की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है।

 

Related Posts

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन का झटका-रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की दर्दनाक मौत
झारखंड

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन का झटका-रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की दर्दनाक मौत

May 7, 2026
Gutkha sellers are in trouble now! Jharkhand government issues strict order
झारखंड

गुटखा बेचने वालों की अब खैर नहीं! Jharkhand सरकार ने जारी किया सख्त फरमान

May 7, 2026
तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा-तालाब में समाई कार, दो लोगों की डूबकर मौत
झारखंड

तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा-तालाब में समाई कार, दो लोगों की डूबकर मौत

May 7, 2026
Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Foundation stone laid for solar powered lift irrigation scheme in Jamtara

Jamtara में सौर ऊर्जा चालित लिफ्ट इरिगेशन योजना का शिलान्यास, किसानों के लिए ‘लाइफ लाइन’ साबित होगी योजना

May 7, 2026

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन का झटका-रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की दर्दनाक मौत

गुटखा बेचने वालों की अब खैर नहीं! Jharkhand सरकार ने जारी किया सख्त फरमान

तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा-तालाब में समाई कार, दो लोगों की डूबकर मौत

झारखंड में नया CCTV घोटाला! बाबूलाल ने सीएम हेमंत को पत्र लिखकर खोली अफसरों की पोल

Dhanbad News: प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, रंगदारी कांड में चार गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra