Jharkhand: झारखंड में जमीन से जुड़े ऑनलाइन कार्यों के लिए ‘झारभूमि’ पोर्टल 7 और 8 मई 2026 को बंद रहेगा। सुरक्षा अपग्रेड और MAC ID मैपिंग के कारण यह फैसला लिया गया है। जानें कब शुरू होगी सेवा।
Jharkhand में जमीन के दस्तावेजों, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और लगान भुगतान जैसे कार्यों के लिए उपयोग होने वाला आधिकारिक “झारभूमि” (Jharbhoomi) पोर्टल अगले दो दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने पोर्टल की सुरक्षा को मजबूत करने और तकनीकी सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए यह निर्णय लिया है।
इन तारीखों को बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पोर्टल की सेवाएं 7 मई और 8 मई 2026 के लिए बाधित रहेंगी। ऑनलाइन सेवाएं दोबारा 9 मई 2026 दोपहर 12:00 बजे के बाद शुरू हो जाएंगी।
इस शटडाउन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा मानकों को कड़ा करना है। विभाग इस दौरान जिला स्तर के कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटरों के MAC ID और IP Address को “झारनेट फायरवॉल” के साथ मैप करेगा। इससे अनाधिकृत पहुंच (Unauthorized Access) को रोका जा सकेगा और डेटा सुरक्षित रहेगा।
Jharkhand News: अधिकारियों को डेटा सुरक्षा के कड़े निर्देश
उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी उपायुक्तों (DCs) को निर्देशित किया है कि इस तकनीकी अपग्रेडेशन के दौरान Auto Mutation (सवतः दाखिल-खारिज) से जुड़ा कोई भी डेटा लॉस नहीं होना चाहिए। तकनीकी टीम को अल्टीमेटम दिया गया है कि मैपिंग का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा कर लिया जाए ताकि 9 मई से जनता को परेशानी न हो।







