सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

BPSC TRE-4 पर पटना में हंगामा, वाटर कैनन के बीच छात्रों का प्रदर्शन

BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने पटना में उग्र प्रदर्शन किया। JP गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की, वाटर कैनन भी तैनात रहा।

मई 8, 2026
in Breaking News, बिहार Bihar News
A A
Ruckus over BPSC TRE-4 in Patna, students protest amid water cannons

Ruckus over BPSC TRE-4 in Patna, students protest amid water cannons

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के विज्ञापन में लगातार हो रही देरी को लेकर शुक्रवार को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में छात्र पटना कॉलेज परिसर में जुटे और राज्य सरकार व बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध मार्च पटना कॉलेज से शुरू होकर बाकरगंज, मछुआ टोली और अशोक राजपथ होते हुए जेपी गोलंबर तक पहुंचा, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Jharkhand News: राज्य के इस जिले में Police महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के
  • Ranchi में पुलिस का बड़ा एक्शन, चप्पे-चप्पे पर एंटी क्राइम चेकिंग; भारी वाहनों पर भी सख्ती

Toggle
  • अप्रैल में विज्ञापन का वादा, मई में भी नहीं जारी हुई अधिसूचना
  • नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सामने पहली बड़ी चुनौती
  • छात्रों के प्रदर्शन से अशोक राजपथ पर लगा जाम
    • प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी बातें:
  • नियमावली में बदलाव को लेकर भी नाराजगी

स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मोर्चा संभाले दिखे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन और अतिरिक्त फोर्स की भी व्यवस्था की गई थी।

अप्रैल में विज्ञापन का वादा, मई में भी नहीं जारी हुई अधिसूचना

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि तीन-चार दिनों के भीतर TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन 8 मई तक भी आयोग की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

अभ्यर्थियों का कहना है कि लगभग 46,595 पदों पर होने वाली इस बहाली को लेकर सरकार और आयोग लगातार छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इसे युवाओं के साथ “धोखेबाजी” करार दिया।

नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सामने पहली बड़ी चुनौती

बिहार सरकार में हाल ही में शामिल हुए नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के लिए यह आंदोलन पहली बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। गुरुवार को शपथ लेने के महज 14 घंटे बाद ही उन्हें TRE-4 अभ्यर्थियों के विरोध का सामना करना पड़ा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

छात्रों ने मांग की है कि शिक्षा मंत्री खुद हस्तक्षेप करें और भर्ती प्रक्रिया को जल्द पारदर्शी तरीके से शुरू करवाएं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

छात्रों के प्रदर्शन से अशोक राजपथ पर लगा जाम

प्रदर्शन के कारण पटना के अशोक राजपथ इलाके में घंटों यातायात प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी बातें:

  • पटना कॉलेज से शुरू हुआ विरोध मार्च
  • बीपीएससी कार्यालय तक जाने का था कार्यक्रम
  • जेपी गोलंबर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
  • वाटर कैनन और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती
  • अशोक राजपथ पर लगा लंबा जाम
  • पटना एसएसपी खुद मौके पर रहे मौजूद

नियमावली में बदलाव को लेकर भी नाराजगी

अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं ने केवल विज्ञापन में देरी ही नहीं, बल्कि BPSC की परीक्षा नियमावली में किए जा रहे बदलावों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार नियम बदले जा रहे हैं, जिससे छात्रों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक TRE-4 भर्ती प्रक्रिया पर स्पष्ट और ठोस फैसला नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Major reshuffle in the police department of this district; several station in-charges transferred.
Breaking News

Jharkhand News: राज्य के इस जिले में Police महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

सितम्बर 27, 2026
Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के
Breaking News

Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के

सितम्बर 27, 2026
Major police crackdown in Ranchi; anti-crime checks at every nook and corner; strict measures against heavy vehicles too.
Breaking News

Ranchi में पुलिस का बड़ा एक्शन, चप्पे-चप्पे पर एंटी क्राइम चेकिंग; भारी वाहनों पर भी सख्ती

सितम्बर 27, 2026
Next Post
बंगाल में आज सीएम के नाम की हो सकती है घोषणा, शाम 4 बजे विधायक दल की अहम बैठक

बंगाल में आज सीएम के नाम की हो सकती है घोषणा, शाम 4 बजे विधायक दल की अहम बैठक

बड़ी खबर: हो गया ऐलान! बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बीजेपी के पहले सीएम

बड़ी खबर: हो गया ऐलान! बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बीजेपी के पहले सीएम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

28 सितंबर 2026 झारखंड मौसम अपडेट और बारिश का पूर्वानुमान

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

सितम्बर 28, 2026

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक

जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण

पति का कई लड़कियों से था अफेयर, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra