Asian Games 2026: एशियन गेम्स में रविवार को भारत के खाते में दो सिल्वर मेडल जुड़े। स्क्वॉश के मेंस सिंगल्स में अभय सिंह और विमेंस सिंगल्स में अनाहत सिंह को फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
Asian Games 2026: भारत के कुल पदकों की संख्या 32, इनमें 4 गोल्ड
अभय सिंह को फाइनल में मलेशिया के एनजी एइन योव ने 3-0 से हराया। वहीं, अनाहत सिंह को मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम ने 3-0 से मात दी। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 32 हो गई है। इनमें 4 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
बॉक्सिंग में भारत के लिए दिन अच्छा रहा। अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही उनका पदक पक्का हो गया।
Asian Games 2026: 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए एक मेडल पक्का
महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में भारत की परवीन ने उज्बेकिस्तान की नवबहोर खामिदोवा को 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका भी मेडल पक्का हो गया है।
एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन ने पुरुषों की लॉन्ग जंप के फाइनल में जगह बनाई। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन यूफेई ने 11-21, 21-18, 21-10 से हराया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









