बड़ी खबर: बंगाल में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी के प्रचंड जीत के बाद सीएम का ऐलान हो गया है। भवानीपुर से पूर्व सीएम ममतो बनर्जी को हराने वाले सुवेंदू अधिकारी को बंगाल का नया सीएम बनाया जाने वाला है। अमित शाह ने आज सीएम के नाम की घोषणा की है। सुवेंदू के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाने वाले हैं।
बड़ी खबर: रूपा गांगुली के अलावा दो डिप्टी सीएम संभव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है जिसमें पहले डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं दूसरा डिप्टी सीएम पुरुष होने की प्रबल संभावना है जो कि दार्जिलिंग इलाके से हो सकता है। बंगाल के सीएम के तौर पर सुवेंदु अपने पास गृह मंत्रालय का प्रभार रख सकते हैं।
हालांकि इसकी आधिकरिक तौर पर घोषणा आज शाम 5 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में होगी। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इसकी आधिकारिक घोषणा होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









