Dhanbad: फरार चल रहे गैंगस्टर Prince Khan के वासेपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई धनबाद न्यायालय द्वारा जारी समन और आदेश के आलोक में की गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, Prince Khan लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी और फायरिंग समेत कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया था, जिसके बाद पुलिस टीम उसके आवास पहुंची।
बताया गया कि इससे पहले भी पुलिस कई बार प्रिंस खान के ठिकानों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि वर्तमान में प्रिंस खान पाकिस्तान में छिपकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है।
भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने कहा कि प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसके गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। हाल के दिनों में उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









