Sudesh Mahto ने पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर Suvendu Adhikari को बधाई दी है। आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि बंगाल की जनता ने ऐतिहासिक बदलाव के लिए जनादेश दिया है और अब “नया बंगाल” बनने की दिशा में कदम बढ़ चुका है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक परिवर्तन का असर झारखंड की राजनीति पर भी देखने को मिलेगा। सुदेश महतो ने इसे पूर्वी भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव करार दिया।
इधर, Sudesh Mahto शनिवार को कोलकाता में आयोजित होने वाले पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा बंगाल के लोकभवन से भी आधिकारिक आमंत्रण मिला है।
जानकारी के मुताबिक, Sudesh Mahto शुक्रवार देर शाम कोलकाता के लिए रवाना हो गए। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा और आजसू के बीच बढ़ते समन्वय के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











