Ranchi: जमशेदपुर से सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां एक स्कूल परिसर के अंदर एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया गया है। परिसर में युवती का शव मिलने की सूचना के बाद परिसर में सनसनी मच गई है। पूरा मामला परशुडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
युवती के गले पर मिले चोट के निशान
मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान युवती के गले से चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृत युवती के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी पहचान छिपाने या मामले को दबाने के लिए उसकी हत्या कर शव को स्कूल में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.










