Jamtara: जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजहुड़ गांव के पश्चिम करीब 200 मीटर दूर एक पिपल के पेड़ के पास छापेमारी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान तीन साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
KUKU FM ऐप के नाम पर फर्जी कॉल कर उड़ाते थे पैेसे
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम अंसारी, सबीर अंसारी और कलाम अंसारी के रूप में हुई है। सभी अपराधी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और लंबे समय से साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय थे। पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
Read More- बड़ी खबर: पंजाब में आप मंत्री संजीव अरोड़ा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी-केजरीवाल भड़के
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह KUKU FM ऐप के नाम पर फर्जी कॉल कर लोगों को झांसे में लेता था। आरोपी खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर लोगों से बैंक और Paytm से जुड़ी जानकारी हासिल करते थे, फिर खाते से पैसे उड़ा लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हुआ है और इसके अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Read More- इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल
छापेमारी दल में पुलिस अधिकारियों और साइबर थाना की टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्रवाई से जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











