ब्रेकिंग न्यूज: तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK अब सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है। शनिवार शाम VCK ने आखिरकार तीन दिनों की राजनीतिक चर्चा और इंतजार के बाद TVK को समर्थन पत्र सौंप दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी।
ब्रेकिंग न्यूज: TVK के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था। TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीती थीं। इससे पहले कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन पार्टी को मिल चुका था। अब VCK और IUML के समर्थन के बाद TVK के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन हो गया है।
Read More- बड़ी खबर: पंजाब में आप मंत्री संजीव अरोड़ा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी-केजरीवाल भड़के
ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस के पांच विधायक हैदराबाद भेजे गए
राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता विजय की तेजी से बढ़ती राजनीतिक ताकत को लेकर हो रही है। वहीं, कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है।
Read More- इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल
तमिलनाडु की राजनीति में यह पहली बार है जब फिल्मी दुनिया से आए किसी बड़े स्टार ने इतनी तेजी से सत्ता के करीब पहुंचकर नया राजनीतिक समीकरण खड़ा कर दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












