जामताड़ा, Jharkhand News: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ ही दिन पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब शोक का माहौल पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान 58 वर्षीय गोविंद राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 मई को उनकी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। 4 मई को विदाई के बाद 5 मई को घर में मेहमानों के स्वागत और भोज की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोविंद राय और उनके बेटे ललित राय के बीच विवाद हो गया।
परिजनों ने पहले दोनों को शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद दोबारा शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इसी दौरान ललित राय ने अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के समय घर में मौजूद बहू ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों की सूचना पर करमाटांड़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम में एसआई विकास तिवारी और मुकेश भोक्ता शामिल थे, जिन्होंने मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र ललित राय को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








