Tuesday, May 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: जामताड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर 3.5 घंटे तक चला भारी हंगामा

Jharkhand News: जामताड़ा के गोविंदपुर-साहिबगंज NH पर अवैध बालू ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत। आपदा मंत्री ने पीड़ित परिवार को ₹1 लाख दिए और DC-SP को अवैध बालू माफियाओं पर कार्रवाई का आदेश दिया।

May 12, 2026
in झारखंड, Breaking News
A A
Jharkhand News: National Highway Blocked for 3.5 Hours Following Horrific Road Accident in Jamtara

Jharkhand News: National Highway Blocked for 3.5 Hours Following Horrific Road Accident in Jamtara

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के जामताड़ा जिले के गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया (रायडीह) में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम रखा।

Jharkhand News: तेज रफ्तार अवैध बालू ट्रैक्टर ने ली जान

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुधानी निवासी राजा मणि मंडल और रायडीह निवासी परमेश्वर सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर जो अवैध बालू से लदा था  उसने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का इंजन सड़क किनारे पेड़ पर जा चढ़ा। राजा मणि मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल परमेश्वर सिंह को धनबाद रेफर किया गया है, उनका पैर टूट गया है।

आपदा मंत्री ने दी सहायता, DC-SP को लगाई फटकार

घटना की सूचना मिलते ही राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कदम उठाए। मंत्री ने घायल परिजनों को निजी तौर पर 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की। आपदा विभाग के प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की घोषणा की। इसके साथ ही मंत्री ने जामताड़ा के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को सख्त निर्देश दिए कि जिले में चल रहे अवैध बालू परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए।

साढ़े तीन घंटे तक ठप रहा यातायात

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे और अवैध बालू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अनंत कुमार, SDPO साकेत प्रताप देव, जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा और अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले एक हफ्ते में इस क्षेत्र में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन मौन है। साथ ही, एम्बुलेंस के आधे घंटे देरी से पहुंचने पर भी सवाल उठाए गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नारायणपुर और जामताड़ा क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर धड़ल्ले से अवैध बालू ढो रहे हैं। इनकी तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं। प्रशासन ने अब आश्वासन दिया है कि दोषी चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

Congress attacks cancellation of NEET-UG 2026 exam, Satish Paul Munjani says – messing with the future of youth
झारखंड

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, सतीश पौल मुंजनी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

May 12, 2026
Congress attacks BJP over Jharkhand's power-water crisis, says, "Concern about political opportunities, not people"
झारखंड

झारखंड में बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- “जनता नहीं, राजनीतिक अवसर की चिंता”

May 12, 2026
Heavy storm wreaks havoc in Ranchi: Falling trees destroy houses, forcing families to live under the open sky
Breaking News

Ranchi में तेज आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से घर ध्वस्त, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

May 12, 2026
Next Post
Agniveer Bharti 2026: Common Entrance Exam to be held from June 1 to 15, admit cards to be issued soon

Agniveer Bharti 2026: 1 से 15 जून तक होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Heavy storm wreaks havoc in Ranchi: Falling trees destroy houses, forcing families to live under the open sky

Ranchi में तेज आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से घर ध्वस्त, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress attacks cancellation of NEET-UG 2026 exam, Satish Paul Munjani says – messing with the future of youth

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, सतीश पौल मुंजनी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

May 12, 2026

झारखंड में बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- “जनता नहीं, राजनीतिक अवसर की चिंता”

Ranchi में तेज आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से घर ध्वस्त, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Agniveer Bharti 2026: 1 से 15 जून तक होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Jharkhand News: जामताड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर 3.5 घंटे तक चला भारी हंगामा

झारखंड की कानून व्यवस्था पर Babulal Marandi का हमला, धनबाद मामले में NIA जांच की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra