Indian Army के अंतर्गत Agniveer Bharti 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय, रांची के अनुसार यह परीक्षा 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड किया जा सके।
एडमिट कार्ड में मिलेगी परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार ही किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज होंगे जरूरी
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा—
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- मूल फोटो पहचान पत्र
- आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य आवश्यक दस्तावेज
फर्जी एजेंटों और दलालों से सावधान रहने की अपील
Army Recruiting Office Ranchi ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह दी है। सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी होती है। किसी भी प्रकार के झांसे में न आने की अपील की गई है।
शिकायत और सहायता के लिए संपर्क
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office, Ranchi से संपर्क कर सकते हैं या JIA पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत और प्रश्न दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 भी जारी किया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












