Ranchi: झारखंड में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। झारखंड पुलिस विभाग ने चालक हवलदारों के लिए राज्य वरीयता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया है।
झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) संवर्ग के 352 चालक हवलदारों की बहुप्रतीक्षित फाइनल राज्य वरीयता सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह सूची झारखंड सशस्त्र पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन और राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के चालक हवलदारों पर प्रभावी होगी।
अब झारखंड में पदस्थापन, प्रमोशन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का रास्ता साफ
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले डीआईजी कार्यालय की ओर से एक औपबंधिक वरीयता सूची जारी की गई थी। इसके बाद संबंधित वाहिनियों और अधिकारियों से रिपोर्ट और आपत्तियां मांगी गई थीं। विभाग को मिली आपत्तियों और प्रतिवेदनों का नियमानुसार जांच और निराकरण करने के बाद ही अंतिम सूची जारी की गई।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: ऐसे पलटा खेल! वेणुगोपाल का पत्ता काटकर वीडी सतीशन केरल में कैसे बने सबसे बड़े चेहरे
पुलिस विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि किसी भी कर्मी के साथ अन्याय न हो। इस नई सूची के जारी होने के बाद अब पदस्थापन, प्रमोशन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े








