Thursday, May 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

15 मई को देशव्यापी मनरेगा हड़ताल, VB-GRAM(G) वापस लेने की मांग तेज

JKGMU ने VB-GRAM(G) योजना को मनरेगा खत्म करने की साजिश बताते हुए 15 मई 2026 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। यूनियन ने 200 दिन रोजगार और 700 रुपये मजदूरी की मांग उठाई।

May 14, 2026
in झारखंड
A A
Nationwide MNREGA strike on May 15, demand for withdrawal of VB-GRAM(G) intensifies

Nationwide MNREGA strike on May 15, demand for withdrawal of VB-GRAM(G) intensifies

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखण्ड खेत एंव ग्रामीण मजदूर यूनियन (JKGMU) ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे VB-GRAM(G) मिशन का कड़ा विरोध करते हुए इसे मनरेगा को खत्म करने की साजिश करार दिया है। यूनियन ने 15 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मनरेगा मजदूर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

यूनियन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” [VB-GRAM(G)] को लागू करने की अधिसूचना जारी की गई है, लेकिन यह योजना मनरेगा कानून की मूल भावना को कमजोर करती है। JKGMU का आरोप है कि यह देश की एकमात्र मांग-आधारित रोजगार गारंटी योजना को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

यूनियन ने कहा कि केंद्र सरकार 125 दिनों के रोजगार का दावा कर रही है, जबकि मौजूदा समय में औसतन 55 दिनों का भी काम मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। फेसियल रिकॉग्निशन और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर जैसी तकनीकों के कारण बड़ी संख्या में मजदूर जॉब कार्ड और भुगतान व्यवस्था से बाहर हो रहे हैं। कई राज्यों में मजदूरी भुगतान एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है।

JKGMU ने यह भी आरोप लगाया कि नई व्यवस्था के तहत दो महीने तक काम बंद रखने का प्रावधान कृषि मजदूरों की सौदेबाजी की ताकत को कमजोर करने की कोशिश है। यूनियन ने केंद्र सरकार पर संघीय ढांचे को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्र सरकार ने राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी का बोझ डाल दिया है, जबकि कई राज्य पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

यूनियन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए दावा किया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद रोजगार के अवसरों में भारी गिरावट आई है। LibTech India के मनरेगा ट्रैकर के हवाले से कहा गया कि आंध्र प्रदेश में मानव-दिवस कार्य में 23.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 100 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले परिवारों की संख्या में 57.6 प्रतिशत की कमी आई है।

प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि वर्ष 2024 में खेती से जुड़े 10,546 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 5,913 कृषि मजदूर शामिल थे। यूनियन का कहना है कि मनरेगा को कमजोर करने से ग्रामीण और कृषि मजदूरों की स्थिति और खराब होगी।

JKGMU ने केंद्र सरकार से VB-GRAM(G) योजना को वापस लेने, मजबूत मनरेगा लागू करने, कम से कम 200 दिनों का रोजगार और 700 रुपये न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही फेसियल रिकॉग्निशन जैसी “बहिष्कारी तकनीकों” को हटाने और ग्राम सभाओं को मनरेगा क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका देने की मांग की गई है।

यूनियन के नेता वीरेन्द्र कुमार ने कृषि एवं ग्रामीण मजदूरों, यूनियनों और संगठनों से 15 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

Related Posts

Alamgir Alam expressed his pain as soon as he came out of jail, saying – in two years I understood who is my own and who is a stranger.
झारखंड

जेल से बाहर आते ही छलका Alamgir Alam का दर्द, बोले- दो साल में समझ गया कौन अपना, कौन पराया

May 14, 2026
झारखंड बिजली विभाग में रार! अजय राय ने सीएमडी को ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग
झारखंड

झारखंड बिजली विभाग में रार! अजय राय ने सीएमडी को ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग

May 14, 2026
कोडरमा में घर में घुसकर महिला की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड

कोडरमा में घर में घुसकर महिला की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

May 14, 2026
Next Post

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Work from home two days a week! This state's government makes a major announcement, with many other rules set to change.

हफ्ते में 2 दिन Work From Home! इस राज्य में सरकार का बड़ा ऐलान, कई और नियम भी बदलेंगे

May 14, 2026

होर्मूज में फिर हमला! ओमान के पास गुजरात का जहाज डूबा, 14 क्रू मेंबर्स बचाए गए

जेल से बाहर आते ही छलका Alamgir Alam का दर्द, बोले- दो साल में समझ गया कौन अपना, कौन पराया

झारखंड बिजली विभाग में रार! अजय राय ने सीएमडी को ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग

15 मई को देशव्यापी मनरेगा हड़ताल, VB-GRAM(G) वापस लेने की मांग तेज

कोडरमा में घर में घुसकर महिला की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra