Friday, May 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

May 14, 2026
in झारखंड
A A
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों ,राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलनात्मक कार्यक्रमों, आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने मीडिया को बैठक में उठाए गए विषयों और निर्णय के संबंध में जानकारी दी। बाउरी ने कहा कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। राज्य में भ्रष्टाचार नीचे स्तर फैला हुआ है। उसको लेकर भाजपा लगातार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करती रही है। जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पूर्व में हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कार्यक्रम हो या पानी बिजली को लेकर जिलों में प्रदर्शन हो और अब किसानों से राज्य सरकार की वादाखिलाफी के मुद्दे पर भाजपा ने सभी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया है।

हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल

इस धरना को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही बैठक में प्रशिक्षण पर महा अभियान पर भी गहन चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के विचार और दिशा निर्देश को संग्रहित किया गया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में तय किया जाएगा कि इन्हें नीचे स्तर तक कैसे क्रियान्वित किया जाए। यह सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनंत ओझा भी उपस्थित थे।

Related Posts

एजेंसियों के दम पर चुराई जा रही सरकारें! राजद का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
रांची

एजेंसियों के दम पर चुराई जा रही सरकारें! राजद का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

May 14, 2026
बोड़ेया-चिरौंदी रोड पर जाम में फंसा रांची डीसी और एसएसपी का काफिला
Breaking News

बोड़ेया-चिरौंदी रोड पर जाम में फंसा रांची डीसी और एसएसपी का काफिला

May 14, 2026
मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा फैसला, आपदा राहत के लिए जारी किया बड़ा राहत पैकेज
झारखंड

मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा फैसला, आपदा राहत के लिए जारी किया बड़ा राहत पैकेज

May 14, 2026
Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

May 14, 2026

एजेंसियों के दम पर चुराई जा रही सरकारें! राजद का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

बोड़ेया-चिरौंदी रोड पर जाम में फंसा रांची डीसी और एसएसपी का काफिला

मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा फैसला, आपदा राहत के लिए जारी किया बड़ा राहत पैकेज

कोडरमा में कोयला माफिया बेखौफ! हर ट्रक से वसूले जाते हैं 2 हजार रुपये

रांची पहाड़ी मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, न्यास बोर्ड को नोटिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra