Ranchi: Hemant Soren से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक Anil Kumar Jain और रांची रेल मंडल के डीआरएम Karunanidhi Singh ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान राज्य में रेल सेवाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड स्थित रांची में हुई इस मुलाकात में झारखंड में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम Shreya Singh और महाप्रबंधक के सचिव Ajay Kumar भी मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








