झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्याओं के साथ विधायक Kalpana Soren ने मुंबई के बांद्रा स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कार्यप्रणाली और सामूहिक उद्यमिता मॉडल को करीब से समझा।
आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्याओं के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण करने एवं वहाँ कार्यरत अनेक महिलाओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक… pic.twitter.com/1tGNew4LOp
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) May 19, 2026
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
Kalpana Soren ने कहा कि लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामूहिक उद्यमिता का प्रेरणादायक उदाहरण है। बेहद सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार और आत्मसम्मान प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि वहां की कार्यप्रणाली, अनुशासन और महिलाओं का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है। समिति की सदस्याओं ने उत्पादन प्रक्रिया और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी देखा तथा ऐसे मॉडलों को झारखंड में बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि महिला आधारित स्वरोजगार और सहकारी मॉडल ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








