Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आज भी एक साधारण परिवार से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र मोदी को स्वीकार नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस और विपक्षी दलों को “गरीब” नाम से ही परेशानी है
आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को “गरीब” नाम से ही परेशानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजघराने की राजनीति करने वाले नेताओं को गरीब परिवार से आए व्यक्ति का देश के सर्वोच्च पद पर बैठना पसंद नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसकी वजह से देश की जनता लगातार भाजपा को समर्थन दे रही है।
पीएम मोदी का अपमान कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है कांग्रेस
भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर भारत और देशवासियों की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन जनता इसे समझ चुकी है।
आदित्य साहू ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस गरीबों की बात करती है, लेकिन बाद में उन्हें भूल जाती है। वहीं मोदी सरकार लगातार किसानों और गरीबों के हित में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का भरोसा और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








