Koderma: कोडरमा जिले से सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सतगावां थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने युवक और उसके परिजनों पर दहेज की मांग समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सतगावां थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले युवक रौशन कुमार और उसके परिवार के छह सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया।
इंस्टाग्राम के जरिए शुरु हुई थी बातचीत
पीड़िता के अनुसार, रौशन कुमार अपनी बुआ के घर पचौड़ी गांव आता-जाता था। करीब पांच महीने पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि रौशन ने शादी का भरोसा देकर कई बार युवती का शोषण किया।
बताया जा रहा है कि 21 मई की रात युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। गांव वालों के दबाव के बाद 22 मई को घोड़सीमर मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
Read More- Breaking News: झारखंड में फिर एक बार कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
दहेज में 10 लाख रुएए और बाइक की मांग
लेकिन शादी के कुछ घंटों बाद ही मामला पलट गया। युवती का आरोप है कि रौशन की मां, मौसी, मामा और अन्य परिजनों ने दहेज में 10 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। दहेज नहीं मिलने पर उसे घर में रखने से इनकार कर दिया गया।
Read More- रातू काठीटांड़़ में भीषण सड़क हादसा, 9 घायल दो गंभीर
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के अगले दिन रौशन घर से निकलकर फरार हो गया और तब से उसका मोबाइल बंद है। पुलिस ने रौशन कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।








